8 अगस्त को भारत छोड़ो आन्दोलन की वर्षगाँठ मनाई जा रही है। इन दिन 1942 में महात्मा गाँधी ने अंग्रेजों को भारत से बाहर करने के लिए करो या मरो का नारा दिया था।
भारत छोड़ो आन्दोलन
“भारत छोड़ो आन्दोलन” भारतीय स्वाधीनता आन्दोलन के इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना थी। इस सविनय अवज्ञा आन्दोलन को अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के बॉम्बे सत्र में महात्मा गाँधी द्वारा 8 अगस्त, 1942 को लांच किया था। इस आन्दोलन का उद्देश्य भारत में ब्रिटिश राज को समाप्त करना था।
7 अगस्त, 1942 को महात्मा गाँधी ने बॉम्बे के गोवालिया टैंक मैदान में भाषण के दौरान ‘करो या मरो’ का नारा दिया था। इस आन्दोलन का उद्देश्य भारत की स्वतंत्रता के लिए प्रयास करना था। इस आन्दोलन का उद्देश्य गांधीजी द्वारा अंग्रेजों को विचार विमर्श के लिए सहमत करवाना था। भारत छोड़ो प्रस्ताव को जवाहरलाल नेहरु ने ड्राफ्ट किया था, 8 अगस्त 1942 के सत्र ने अखिल भारतीय कांग्रेस समिति ने इसे स्वीकृत किया था।
Source: GK Today