
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत ने आज भारतीय संकेत भाषा शब्दकोष का विमोचन किया। वर्चुअल माध्यम से जारी इस शब्दकोष में दस हजार संकेत हैं। भारतीय संकेत भाषा अनुसंधान और प्रशिक्षण केन्द्र के प्रयासों की सराहना करते हुए श्री गहलोत ने कहा कि केन्द्र सरकार देश के दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पिछले सात वर्षों के दौरान दिव्यांगजनों के लिए कई नई पहल और नई योजनाएं शुरू की गई हैं।
इस शब्दकोष में शिक्षा, कानून, प्रशासन, चिकित्सा, तकनीकी और खेतीबाडी सहित दैनिक उपयोग के दस हजार संकेत शामिल किये गये हैं। इसमें देश के विभिन्न भागों में उपयोग किये जा रहे क्षेत्रीय संकेत भी शामिल किये गये हैं।
Source: News On Air