केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर ‘नगर वन’ कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की 8% जैव विविधता का संरक्षण करने में सक्षम है, भारत ने यह साबित किया है कि यह एक ऐसा देश है जो बाधाओं के बावजूद संरक्षण कर सकता है। हर साल 5 जून को मनाए जाने वाले विश्व पर्यावरण दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति सचेत करना है। इस साल पर्यावरण दिवस का थीम “प्रकृति के लिए समय” रखा गया है। इस साल मनाए जाने वाला पर्यावरण दिवस कोरोना महामारी की वजह से लगे लॉकडाउन की वजह से पिछले सालों से अलग होगा।
इस साल लॉकडाउन की वजह से प्रकृति में प्रदूषण कम हुआ है, जिस कारण वातावरण शुद्ध होने के कारण हमारी चिंताएं कम हुई है। लॉकडाउन का पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। विश्व में लगातार बढ़ते प्रदूषण के कारण विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत 1972 से हुई थी। संयुक्त राष्ट्र ने 5 जून 1972 से पर्यावरण दिवस की नींव रखी थी।
स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में पहली बार विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया जब 1972 में पहली बार वहां पर्यावरण सम्मेलन आयोजित किया गया था, जिसमें 119 देशों ने भाग लिया था। इस साल भी पर्यावरण दिवस के मौके पर देश-विदेश में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
Source: DD News