23 जून, 2020 को मलावी के राष्ट्रपति के चुनाव आयोजित किये गये। 2,604,043 वोट हासिल करने के बाद, लाजरस चकवेरा मलावी के नए राष्ट्रपति चुने गए, उन्होंने कुल वैध वोटों में से 59.34 प्रतिशत वोट हासिल किये। 2019 के राष्ट्रपति चुनाव विजेता पीटर मुथारिका ने 2020 के राष्ट्रपति चुनावों में कुल वैध मतों का 39.92 प्रतिशत हासिल किया।
पृष्ठभूमि
2019 राष्ट्रपति चुनाव का आयोजन 21 मई, 2019 को किया गया था, जिसमें पीटर मुथारिका को कुल वैध मतों में सर्वाधिक 38.57 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए थे, और वे मलावी के राष्ट्रपति बने थे।
चुनाव परिणामों की मलावी के विपक्षी दलों ने बहुत आलोचना की और चुनाव को टिप-एक्स चुनाव कहा। टिप-एक्स एक लोकप्रिय करेक्शन फ्लूइड है। विपक्षी दलों ने दावा किया कि करेक्शन फ्लूइड टिप-एक्स का इस्तेमाल वोटों में छेड़छाड़ के लिए किया गया था। आरोपों के आधार पर, मलावी की संवैधानिक अदालत ने जांच के दौरान अनियमितताओं और वोट से छेड़छाड़ के सबूत हासिल किये। इसके बाद 3 फरवरी, 2020 को संवैधानिक न्यायालय द्वारा 2019 राष्ट्रपति चुनाव के निरस्तीकरण किया गया।
मलावी
मलावी दक्षिणी अफ्रीका में स्थित एक देश है, इसे पहले न्यासालैंड भी कहा जाता था। यह एक लैंडलॉक्ड देश है, इसकी सीमा ज़ाम्बिया, तंज़ानिया, मोजाम्बिक के साथ लगती है। मलावी का कुल क्षेत्रफल 1,18,484 वर्ग किलोमीटर है, इसकी जनसँख्या लगभग 18 मिलियन है। मलावी ने 6 जुलाई,1964 को यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्रता हासिल की थी।
Source: GK Today