राष्ट्र आज महात्मा गांधी की 72वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।
1948 में आज ही के दिन महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह दिन शहीद दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।
इस अवसर पर राजधानी दिल्ली में महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है।
आकाशवाणी के दिल्ली केन्द्र से सर्वधर्म प्रार्थना सभा और भक्ति संगीत का राजघाट सें सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसे राजधानी चैनल पर सवेरे नौ बजकर चालीस मिनट से सुना जा सकता है।
Source: News On Air