MyGov कोरोना हेल्पडेस्क-JioHaptik Technologies Limited के तकनीकी भागीदारों को उनके AI (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) के लिए वर्चुअल Global Leadership Summit and Festival of AI & Emerging Technology, CogX 2020 में सम्मानित किया गया।
जीते गए पुरस्कार निम्नलिखित श्रेणियों में हैं:
- COVID-19-सोसायटी के लिए सर्वश्रेष्ठ नवाचार
- पीपल्स चॉइस कोविड-19 ओवरऑल विनर
AI- सक्षम MyGov कोरोना हेल्पडेस्क
5 दिनों के रिकॉर्ड समय में AI-सक्षम MyGov कोरोना हेल्पडेस्क को कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ने के लिए विकसित किया गया था। MyGov, WhatsApp और JioHaptik Technologies Limited की टीमों के बीच सहयोग के बाद यह प्लेटफार्म विकसित किया गया था।
एआई-सक्षम प्लेटफॉर्म एक चैटबॉक्स है जो भारत के नागरिकों को COVID-19 से संबंधित नवीनतम जानकारी प्राप्त करने में मदद करता रहा है। इस प्लेटफार्म ने अब तक 41 मिलियन (4.1 करोड़) से अधिक वार्तालाप संसाधित किए हैं, 76 मिलियन (7.6 करोड़) संदेश से अधिक सन्देश भी प्राप्त हुए हैं। अब तक 28 मिलियन से अधिक लोगों ने इस प्लेटफ़ॉर्म का इस्तेमाल किया है।
CogX
CogX को लंदन, यूनाइटेड किंगडम में प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। यह दुनिया में एआई के सबसे बड़े इवेंट्स में से एक है। CogX इवेंट के तहत पुरस्कार दुनिया भर में AI में सर्वश्रेष्ठ-उभरती प्रौद्योगिकियों के लिए प्रदान किए जाते हैं। पहला CogX इवेंट वर्ष 2017 में आयोजित किया गया था।
Source: GK Today