भारतीय मूल की लेखिका जसबिन्दर बिलान को उनके पहले उपन्यास आशा एंड द स्प्रिट बर्ड के लिए यू के चिल्ड्रेन बुक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
इस उपन्यास में हिमालय पर्वत के परिप्रेक्ष्य में लेखिका ने अपने बचपन की जीवनगाथा प्रस्तुत की है।
उन्हें इस पुस्तक के लिए पुरस्कार के रूप में पांच हजार पॉड की रकम दी जायेगी।
इस पुरस्कार के लिए 144 प्रविष्टियां प्राप्त हुई थीं जिनमें से बिलान की पुस्तक को पुरस्कार के लिए चुना गया है।
Source: News On Air