प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉक्टर जितेन्द्र सिंह ने कहा है कि भारत 2020 में चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण करेगा। कल नई दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में डॉक्टर सिंह ने कहा कि इस मिशन की लागत चंद्रयान-2 से कम होगी। उन्होंने यह भी कहा कि चंद्रयान-2 से मिले अनुभवों और उपलब्ध बुनियादी ढांचे से चंद्रयान-3 की लागत कम रहेगी।
चंद्रयान-2 मिशन चंद्रमा पर पहुंचने का भारत का पहला प्रयास था। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने की योजना बनाई थी।
Source: News On Air