जानेमाने अर्थशास्त्री और राजनीतिक समीक्षक एस गुरूमूर्ति ने आर पी एन सिंह द्वारा लिखित पुस्तक Politics of Opportunism यानी अवसरवादिता की राजनीति का आज लोकार्पण किया। इस पुस्तक में क्षेत्रीय दलों के उभरने और केन्द्र-राज्य संबंधों पर प्रकाश डाला गया है।
इस सिलसिले में नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में श्री गुरूमूर्ति ने अवसरवादिता की राजनीति पर अपने विचार रखे। उन्हेांने कहा कि नया नागरिकता कानून तीन पड़ोसी देशों में धार्मिक उत्पीड़न से तंग होकर भारत आए छह अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों को नागरिकता देने के लिए है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का भी मानना था कि इन अल्पसंख्यक समुदायों को भारत की नागरिकता दी जा सकती है।
Source: News On Air