जम्मू-कश्मीर में कल होने वाले जिला विकास परिषद-डीडीसी के चुनावों के चौथे चरण और पंचायत उपचुनावों के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। हमारे जम्मू संवाददाता ने खबर दी है कि कल जिला विकास परिषदों के 34 निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे। इनमें से 17 जम्मू और 17 कश्मीर डिवीजन में हैं। इसके अलावा सरपंचों की 50 और पंचों की 216 खाली सीटों के लिए भी कल उपचुनाव होगा।
कश्मीर डिवीजन में 48 महिलाओं समेत एक सौ 38 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जम्मू डिवीजन में एक सौ 11 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं जिनमें से 34 महिलाएं हैं। कुल सात लाख 17 हजार तीन सौ 22 मतदाता इस चरण में अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे, जिनमें से 3 लाख 76 हजार सात सौ 97 पुरूष और तीन लाख 40 हजार पांच सौ 25 महिलाएं हैं।
केंद्रशासित प्रदेश के चुनाव आयोग ने एक हजार नौ सौ 10 मतदान केंद्र मनाए हैं जिनमें से सात सौ 81 जम्मू में और एक हजार एक सौ 29 कश्मीर डिवीजन में हैं। एक हजार एक सौ 52 मतदान केंद्रों को अत्ययंत संवेदनशील और तीन सौ 49 को संवेदनशील घोषित किया गया है।
मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा और दोपहर बाद दो बजे तक चलेगा। कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए चुनाव कर्मियों और मतदाताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। जम्मू और उधमपुर में कश्मीरी विस्थापितों की सुविधा के लिए विशेष मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
Source: News On Air