केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज पुदुचेरी के मुख्यमंत्री के अलावा मंत्रियों और उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की और केंद्र शासित प्रदेश में चलाई जा रही बड़ी परियोजनाओं की समीक्षा की। बाद में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए, उन्होंने कहा कि राज्य राजमार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग में बदलने के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार विचार कर रही है और इसमें समय लगेगा।
बाद में, मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने बताया कि बैठक संतोषजनक रही और केंद्र सरकार ने राज्य की सड़कों के चौड़ीकरण के लगभग 90 प्रतिशत प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।
सड़क परिवहन और केंद्रीय राजमार्ग मंत्री ने राष्ट्रीय पुदुचेरी के कराईकल में स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी के दीक्षांत समारोह में भाग लिया। उन्होंने अरबिंदो आश्रम का भी दौरा किया।
Source: News On Air