एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान आज देशभर में शुरू हो रहा है। 18 दिन का यह अभियान सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने आयोजित किया है। कार्यक्रम इस महीने की 28 तारीख तक चलेगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2015 में राष्ट्रीय एकता दिवस के दौरान देश के विभिन्न क्षेत्रों के बीच सांस्कृतिक सम्पर्क बढ़़ाने का विचार सामने रखा था।
एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान का उद्देश्य देश की विविधता में एकता को रेखांकित करना तथा सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के बीच सम्पर्क से राष्ट्रीय एकता की भावना मजबूत करना है।
source: News On Air