इसरो आज हर मौसम में पृथ्वी का अध्ययन करने में सक्षम भारत के नवीनतम उपग्रह-ई.ओ.एस-01 को अंतरिक्ष में भेजेगा। इसके लिए पी.एस.एल.वी-सी-49 वर्कहॉर्स रॉकेट का प्रयोग किया जाएगा। अपनी 51वीं उड़ान के दौरान इस रॉकेट से नौ और व्यावसायिक उपग्रह भी अंतरिक्ष में भेजे जाएंगे। प्रक्षेपण आज अपराहन तीन बजकर दो मिनट पर चेन्नई के निकट दक्षिणी आंध्रप्रदेश में स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा के पहले लांच पैड से होगा। इसके लिए उलटी गिनती 26 घंटे पहले कल अपराहन एक बजकर दो मिनट पर शुरू हुई थी और यह सुचारू रूप से चल रही है।
Source: News On Air