भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1987 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के अधिकारी अजय तिर्की ने आज महिला और बाल विकास मंत्रालय के सचिव का पदभार संभाला। उन्होंने कल सेवानिवृत्त हुए रविन्द्र पंवार का स्थान लिया है।
इससे पहले अजय तिर्की इसी मंत्रालय में विशेष और अतिरिक्त सचिव के पद पर थे। उन्होंने मानव संसाधन विकास मंत्रालय में स्कूल शिक्षा और साक्षात्कार विभाग में संयुक्त सचिव के रूप में भी कार्य किया। वे रक्षा मंत्रालय में वर्ष 2004 से 2009 तक निदेशक और संयुक्त सचिव के पद पर रहे।
Source: News On Air